फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In broad daylight by browning Bike and cash looted

दिनदहाड़े तमंचा लगाकर बाइक और नकदी लूटी

Thu, 31 Dec 2015 11:35 PM IST
सिकंद्राबाद/भीखमपुर
सिकंद्राबाद/भीखमपुर Updated Thu, 31 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
In broad daylight by browning Bike and cash looted
मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक को झांसा देकर रोक लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर 20 हजार की नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। मामले की सूचना पाकर सीओ मितौली समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। मितौली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के गांव नगरा निवासी पंकज त्रिवेदी गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे घर से निकलकर लखीमपुर जा रहे थे। रास्ते में भीखमपुर नहर के किनारे बाइक सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने झांसा देकर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर धमकाकर उससे 20 हजार की नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। सूचना पाकर सीओ मितौली मिथिलेश कुमारी समेत मितौली एसओ गुलाब शंकर पांडेय, हैदराबाद अजय यादव और सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज रामविलास यादव मौके पर पहुंचे। मितौली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इलाज के लिए जुुटाए थे पैसे
पीड़ित पंकज त्रिवेदी ने बताया कि लखीमपुर में एक रिश्तेदार का इलाज चल रहा है, जिसे 20 हजार रुपये देने थे इसलिए वह गुरुवार की सुबह लखीमपुर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed