{"_id":"48a54dd23ee12b79c5295d491de4cd4e","slug":"in-broad-daylight-bike-rider-the-twenty-five-thousand-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाइक सवार से पचीस हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बाइक सवार से पचीस हजार लूटे
ममरी
Updated Wed, 03 Jun 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बाइक सवार से बदमाशों ने तमंचे के बल पर पचीस हजार रुपये लूट लिए।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव पन्नापुर निवासी गया प्रसाद ने गनेशपुर की ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 25 हजार रुपये निकाले। रुपये लेकर दोपहर को जब वह बाइक से घर लौट रहे थे तभी परसादपुर गांव की मोड़ के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया। इसके बाद उनके पास से 25 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया हैदराबाद पुलिस ने मौके पर छानबीन की किंतु बदमाशों का पता नहीं लगाने में असफल रही। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि उनको लूट की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।