{"_id":"64d5405b4e376c361dd47034dd69a999","slug":"identification-of-the-bodies-found-in-kukra-fourth-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकरा में मिले शव की चौथे दिन हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकरा में मिले शव की चौथे दिन हुई शिनाख्त
लखीमपुर/मैलानी
Updated Wed, 08 Jul 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
थाना मैलानी के कुकरा क्षेत्र के नरगढ़ी फार्म के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त चौथे दिन हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के थाना पुलभट्टा के गांव शहदौरा निवासी 26 वर्षीय नजाकत हुसैन के तौैर पर हुई है, जो अपनी टैक्सी चलाता था। वह चार जुलाई को बुकिंग पर लखनऊ आया था, जिसके बाद पांच जुलाई 2015 को उसका शव यहां मिला था। उत्तराखंड पुलिस और मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। एसपी अरविंद सेन ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर उत्तराखंड पुलिस और मृतक के परिवार वालों से घटना के बारे में जानकारी ली।
पांच जुलाई 2015 को कुकरा चौकी क्षेत्र के गांव ग्रंट नंबर तीन के पास नरगढ़ी फार्म से थोड़ी दूर जंगल जाने वाले खड़ंजे पर एक युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने लावारिस शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर बीएम बिष्ट के साथ मृतक के परिवार वाले बुधवार की सुबह थाना मैलानी की संसारपुर पुलिस चौकी पहुंचे और वहां से सीधे मोर्चरी गए। मोर्चरी में पुलिस के साथ आए ग्राम शहदौरा थाना पुलभट्ठा जिला ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड के बाबू और खलील अहमद ने शव की शिनाख्त नजाकत हुसैन के रूप में की।
सितारगंज से चलाता था टैक्सी
नजाकत हुसैन अपनी स्कार्पियो यूके 06एए/7772 सितारगंज टैक्सी स्टैंड से चलाता था। मृतक के भाई बाबू ने बताया कि चार जुलाई 2015 की सुबह करीब चार बजे सितारगंज गया था, जहां से एक पार्टी को लखनऊ छोड़ने की बात बताई थी। इसके बाद शाम करीब चार बजे नजाकत ने फोन कर लखनऊ से लौटने की बात कही थी। रात में न लौटने पर परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, तो वह स्विच ऑफ मिला। दूसरे दिन पांच जुलाई को पुलभट्ठा थाने पर नजाकत की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर बीएम बिष्ट ने बताया कि चार जुलाई को वह लखनऊ में पार्टी को छोड़कर स्कार्पियो समेत लौट रहा था। उस दिन सीतापुर तक उसकी लोकेशन मिली, लेकिन उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
स्कार्पियो लूटने के इरादे से की गई हत्या
स्कार्पियो चालक नजाकत के मोबाइल की लोकेशन वापसी में सीतापुर जिले तक मिली है, जिसके बाद शाम को मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। लिहाजा आशंका जताई जा रही है कि स्कार्पियो में सवार लोगों ने वाहन को लूटने के इरादे से सीतापुर जिले में नजाकत की हत्या कर दी, जिसके बाद उसके शव को कुकरा क्षेत्र में ठिकाने लगाया गया। मैलानी थाने के एसओ एसएन द्विवेदी ने भी सीतापुर के आसपास हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि मृतक पैरों में मोजे पहने था तथा उन मोजों में मिट्टी नहीं लगी थी।
दो दिन तक सीतापुर में छानी खाक
स्कार्पियो चालक नजाकत की खोज करते हुए उत्तराखंड पुलिस और उसके परिवार वालों ने सीतापुर में दो दिनों तक पुलिस चौकियों और थानों पर संपर्क कर खोजबीन की। चौकी औैर थानों पर गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा किए गए, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। मृतक के भाई बाबू ने बताया कि बुधवार को खोजबीन करते हुए उत्तराखंड पुलिस के साथ गोला कोतवाली पहुंचे, जहां कुकरा क्षेत्र में लावारिस शव मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद संसारपुर पुलिस चौकी पहुंचे थे। फिर मोर्चरी आकर शव की शिनाख्त की।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मामला उत्तराखंड का है, जहां से गाड़ी बुक कराई गई थी। वहीं के लोग घटना में शामिल हैं और गुमशुदगी दर्ज हो चुकी है। लिहाजा केस उत्तराखंड पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा।