{"_id":"5783ab844f1c1bcc4d13d5d3","slug":"hundreds-of-people-are-stranded-in-the-district-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा में फंसे हैं जिले के सैकड़ों लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमरनाथ यात्रा में फंसे हैं जिले के सैकड़ों लोग
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
amarnath
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक बाला प्रसाद अवस्थी से हुआ संपर्क
बेटे को बताया, लोक लेखा समिति की टीम के साथ हैं सकुशल
साथ में हैं शाहजहांपुर के विधायक राजेश यादव और कानपुर के अजय कपूर
जिले के सैकड़ों लोग अमरनाथ यात्रा पर गए हैं, जो जम्मू कश्मीर के हालात के कारण वहां फंसे हुए हैं। इन सब का फोन से संपर्क भी टूट गया है, जिससे सभी के परिवारीजन परेशान हैं। उधर बसपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी से सोमवार को उनके बेटे राजीव अवस्थी लालू का संपर्क हो गया। विधायक ने बताया कि वह विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्यों के साथ आए हैं, जिसमें कानपुर के विधायक अजय कपूर और शाहजहांपुर के विधायक राजेश यादव भी उनके साथ कटरा के होटल में सकुशल हैं। बीएसएफ ने हालात शांत होने तक सभी को रोका है। विधायक से बात होने के बाद उनके परिवारीजनों ने राहत की सांस ली है।
शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी समीर श्रीवास्तव पुत्र सुशील श्रीवास्तव आठ जुलाई को अपने साथी अनुराग, कुमुद त्रिपाठी सहित एक अन्य मित्र के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे, लेकिन यह सभी लोग वहां फंस गए हैं। जम्मू कश्मीर में हो रहे उपद्रव की सूचना टीवी पर आते ही सभी के परिवार वाले परेशान हैं। सोमवार को जम्मू कश्मीर में फंसे कुछ लोगों की फोन पर बात हुुई है। अमरनाथ यात्रा पर गए समीर श्रीवास्तव की मां शशि श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन से फोन न लगने से बेटे से बात नही हो पाई। जिससे वे सभी लोग परेशान थे। लेकिन सोमवार की सुबह 10 बजे समीर का फोन आया। उसके सुरक्षित होने की जानकारी पर जान में जान आई। जम्मू के बेस कैंप पर ही जत्थे को रोक लिया गया था। आगे के हालात खराब हैं, इसलिए वे लोग बाबा अमरनाथ यात्रा पर न जाकर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर निकल रहे हैं।