फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   HT line wire touching private bus fire

एचटी लाइन के तार छूने से प्राइवेट बस में लगी आग

Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां। Updated Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
HT line wire touching private bus fire
fire - फोटो : amar ujala
सवारियों को लेकर जा रही थी दिल्ली
विज्ञापन

चालक की सर्तकता से बाल-बाल बचे यात्री 

तिकुनियां से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस कस्बे से गुजरी एलटी लाइन से छू गई, जिससे आपस में टकराए तारों की चिंगारी से बस की छत पर पड़े तिरपाल में आग लग गई। लोगों के शोर मचाने पर बस में अफरातफरी मच गई। बस चालक ने सावधानी से बस पीछे कर ली और पानी डालकर तिरपाल बुझाया। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में करीब दस से ज्यादा भारतीय और नेपाली यात्री सवार थे। इस बीच किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एक साल से यादव बस सर्विस की प्राइवेट बस दिल्ली से तिकुनियां के बीच चल रही है। यह बस तिकुनियां से दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शकील ने जैसे ही अड्डे से बस आगे बढ़ाई। इसी बीच बस के ऊपर छत पर बंधे तिरपाल में एलटी लाइन के तार छू गए, जिससे तारों में स्पार्किंग हुई और चिंगारी से तिरपाल में आग लग गई। तिरपाल से उठती लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। खतरा भांप कर बस चालक ने बस पीछे की और आननफानन में छत पर पहुंचकर जल रहे तिरपाल को पानी आदि डालकर किसी तरह से बुझाया। हादसे की वजह से करीब एक घंटे बाद बस तिकुनियां से दिल्ली को रवाना हो सकी है।
विज्ञापन


बिना मानक बने स्पीड ब्रेकर से हुआ हादसा
तिकुनियां। मुख्य बाजार में मुरारीलाल अगरवाल एंड संस के सामने एक व्यापारी ने बिना मानक शनिवार को स्पीडब्रेकर बनवाया है। स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई अधिक होने के चलते बस जैसे ही ब्रेकर पर चढ़ी ऊपर से गुजरे बिजली लाइन के तार उसमें बंधे तिरपाल से टकरा गए। तारों के आपस में टकराने से स्पार्किंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed