फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   HT line bus crashed into the procession, two dead

बारातियों की बस एचटी लाइन से टकराई, दो मरे

Sun, 01 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदनचौकी/पलियाकलां (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/चंदनचौकी/पलियाकलां (खीरी)। Updated Sun, 01 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
HT line bus crashed into the procession, two dead
बस - फोटो : अमर उजाला
मरने वालों में दूल्हे के फूफा भी शामिल
विज्ञापन

बच्चे समेत तीन झुलसे, सीएचसी में भर्ती

चंदनचौकी में बारातियों भरी बस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार एक बच्चे समेत पांच बाराती बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें पलिया सीएचसी ले जाया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हे का फूफा भी शामिल है। जानकारी होने पर एसडीएम, तहसीलदार भी सीएचसी पहुंचे और मृतकों को कृषक और दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। 

चंदनचौकी निवासी साबिर हुसैन के पुत्र शहनवाज की शादी निघासन थाना क्षेत्र बम्हनपुर पृथ्वीपुरवा गांव में तय हुई थी। शनिवार को बारात की तैयारियां शबाब पर थीं। बाराती भी एकत्र हो चुके थे। निकासी के समय आने पर कुछ लोग बस लेने के लिए रवाना हो गए। बस मंडी के पास मिल गई और बस करीब एक दर्जन बाराती सवार होकर उसे घर के पास लाए। यहां चालक बस को बैक कर जाने की दिशा में खड़ी करने के लिए बैक करने लगा। यहां सड़क से करीब चार-पांच फीट दूर लगे बिजली के खंभों का लेवल सड़क की ऊंचाई के लेवल से नीचे आ गया है। ऐसे में बस बैक करने के दौरान हाईटेंशन लाइन बस से छू गई और उसमें करंट दौड़ पड़ा। करंट लगने से बस की बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया और वे आननफानन में उतरने लगे। उतरने के दौरान बारात में सीतापुर से शामिल होने आए मुश्ताक का 11 वर्षीय पुत्र मुमताज, थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम गदनियां निवासी दूल्हे के फूफा 55 वर्षीय नबी हसन पुत्र लल्ले, चंदनचौकी बिचपटा निवासी 42 वर्षीय आलम पुत्र मोअज्जम, महेेश  पुत्र नत्थू, सिराज पुत्र कल्लू निवासी चंदनचौकी करंट की चपेट में आ गए। दूल्हे के घर के सामने हुए इस हादसे से वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां नबी हसन और आलम की मौत हो गई। खबर पाकर सीएचसी पहुंचे घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम आलोक वर्मा, तहसीलदार, एसओ केपी सिंह, चौकी इंचार्ज दिनेश यादव सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने नबी हसन के परिवारीजनों को किसान और दुर्घटना बीमा दोनो का लाभ दिलाने और आलम के कृषक न होने के कारण दुघर्टना बीमा का लाभ दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। एसओ श्री सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed