फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hour , gongs and temples are resonate with Jaykaron

घंटा, घड़ियाल और जयकारों से गूंजते रहे मंदिर

Thu, 15 Oct 2015 11:33 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hour , gongs and temples are resonate with Jaykaron
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं में मां के चंद्रघंटा स्वरूप की श्रद्धा के साथ पूजा की। इस दौरान शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उन्होंने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए। दिन भर मंदिरों में घंटा घड़ियाल और मां के जयकारे गूंजते रहे। शहर के प्राचीन संकटा देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। तमाम श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर दुर्गा सप्तशती का पाठ कर देवी मां की विधिवत पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

प्राचीन संकटादेवी मंदिर में इन दिनों मेले जैसा दृश्य है। मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा के लिए स्थापित भव्य प्रतिमा के समक्ष प्रतिदिन देवी जागरण हो रहा है। इसमें कलाकार रात भर देवी का गुणगान कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के शीतला देवी मंदिर, वंकटादेवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर के अलावा अन्य कई देवी मंदिरों और सार्वजनिक पूजा पंडालों में भी दिन भर भीड़ भाड़ रही। शहर में कई जगह देवी जागरण के आयोजन हुए। घरों में होने वाले हवन की सुगंध और मंदिरों में गूंजते घंटा घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण देवी भक्ति से सराबोर हो उठा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे में चल रहे 28वें शारदीय दुर्गा पूजा समारोह के तीसरे दिन बांकेेश्वर महादेव और राध कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने तीसरे दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान दोपहर और शाम को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।  घरों में भी लोगों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना की। यहां सेवादारों ने देवी प्रतिमाओं को सजा कर भव्य रूप दिया है। कस्बे सहित निकटवर्ती गांवों से आए श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख शांति कामना कर रहे हैं।
गोला गोकर्णनाथ। नगर के पौराणिक शिव मंदिर परिसर में मां संतोषी के मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
ममरी। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने वंदन पुष्प, लौंग चढ़ाकर माता चंद्रघंटा का पूजन किया। मंदिर जय माता दी के जयकारों से गूंजते रहे। इस मौके पर रोशननगर के शतचंडी देवी मंदिर, परेली के गायत्री देवी मंदिर, महेशपुर के पूर्णागिरि मंदिर, माता भुइयां देवी मंदिर, अहमदनगर और दतेली के दुर्गा मंदिर से लेकर गांव के देवी स्थानों पर पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।

दुर्गा जागरण आज
ममरी।
शारदीय नवरात्र मे ग्राम गोविंदापुर वासियों के सौजन्य से कसबे के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में 22 अक्तूबर को विशाल दुर्गा जागरण होगा। संयोजक पंकज वर्मा, व्यवस्थापक सुनील कुमार सोनी ने बताया कि बरेली की सारेगामा म्यूजिकल एंड पार्टी की मुख्य संगीतकार सोनम बरेलवी आदि कलाकार मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भक्तिरस की गंगा बहाएंगे। बताया कि अनुष्ठान का समापन 23 अक्तूबर को शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed