{"_id":"c1fbe198ade36e679e4f6ee1eb699be4","slug":"horrific-house-fire-ash-20-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड में 20 घर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीषण अग्निकांड में 20 घर राख
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी और तेज हवाओं के साथ ही अग्निकांड की शुरुआत हो गई है। रविवार को धौरहरा क्षेत्र के गांव रामनगर बगहा में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 20 घर जल गए। वहीं पसगवां में एक मोबाइल शॉप में आग लग गई, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है।
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर बगहा में आग से 20 घर जलकर राख हो गए और घरों में रखी एक लाख की नकदी के अलावा तीन बकरे एवं लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तहसीलदार अशोक यादव ने नुकसान का जायजा लिया है।
रविवार की सुबह चार बजे गांव रामनगर बगहा में इकराम के घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर अल्ताफ, मनोज, रत्तीलाल, फूलकुमारी, भगौती, छोटकन्ने, महरून्निशा, तौकीर अहमद, फजल, शब्बीर, कल्लू, प्रमोद, मकसूद, मुन्नीलाल, छोटेलाल, महताब, अलीमा सहित 20 लोगों के घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपडे़ आदि जलकर राख हो गया। इसके अलावा कल्लू के साठ हजार रुपये नकद, फूलकुमारी के 10 हजार, छोटकन्ने के 20 हजार, तौकीर के पांच हजार भगौती के पांच हजार रुपये जलकर राख हो गए। इसके अलावा भगौती, मेहरून्निशा और कल्लू का एक-एक बकरा जिंदा जल गया। तहसीलदार अशोक यादव ने हलका लेखपाल वेदप्रकाश जायसवाल को जले घरों का वास्तविक नुकसान की सूची तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें समय से सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
पसगवां। कस्बे के चौराहे पर शनिवार देर शाम बंद दुकान में आग लगने से उसमें रखा किराना, मोबाइल, कंप्यूटर, इंवर्टर, बैट्री आदि जलकर राख हो गई। अग्निकांड में करीब पांच लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
चंद्रशेखर गौतम की किराना और मोबाइल की दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार देर रात करीब 11 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वह आनन फानन में दुकान पहुंचे। इस बीच ग्रामीण भी मौैके पर एकत्र हो गए, लेकिन आग की लपटों से शटर अत्यधिक गर्म होकर दहकने लगा। इससे काफी देर तक शटर नहीं खोला जा सका। काफी मशक्कत के बाद शटर खोला जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो चुका था। आग से दुकान में रखा किराने का सामान, रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल सेट, बैट्री, इंवर्टर, कंप्यूटर आदि करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।