{"_id":"56f547fd4f1c1b4072f14d52","slug":"holly-shot-go-between-the-hoopla-the-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंग के बीच चली गोली, छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के हुड़दंग के बीच चली गोली, छात्र की मौत
ब्यूरो/कुकरा।
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे पर डांस करते समय हुआ हादसा
लोगों ने कहा, नशे में आरोपी कर रहा था फायर
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर धुना
थाना मैलानी के गांव मदरायां में होली के हुड़दंग के बीच डीजे पर डांस के दौरान चली गोली गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पिटाई के कारण गंभीर घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव मदरायां में होली के कारण गुरुवार को युवा डीजे पर डांस कर रहे थे। गांव का ही कक्षा आठ का छात्र विशाल गौतम (13) किराना दुकान के खोखे पर खड़ा डांस देख रहा था। इस बीच भीरा थाना क्षेत्र पुलिस चौकी बिजुआ के गांव त्रिकौलिया निवासी सोनू गौतम ने डीजे पर डांस करते समय ही नशे में धुत होने के कारण तमंचे से हवाई फायर करने का प्रयास किया। थाना मैलानी के प्रभारी निरीक्षक एसएन द्विवेदी के अनुसार नशा अधिक होने के कारण फायर हवाई न होकर सामने चल गई जो विशाल के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण विशाल को लेकर अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली लगने के कारण ग्रामीणों ने सोनू को पकड़कर उसकी खासी धुनाई कर दी। यह माजरा देख सोनू के साथ रिश्तेदारी में आए गांव के ही परमजीत, शिवकुमार गौतम अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर कुकरा, बांकेगंज चौकी इंचार्ज और मैलानी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोनू को हिरासत में लेकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी कर उसे जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने विशाल के शव को सीज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए सोनू के दोनों साथियों की तलाश शुुरू कर दी है। इस घटना से गांव में त्योहार पर मातम छा गया है।
डीजे पर डांस के दौरान नशे की हालत में फायरिंग करने से छात्र को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामले में गैर इरादतन हत्या का रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को तमंचे समेत पकड़ा गया है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसका चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-अवनीश्वर चंद श्रीवास्तव, सीओ-गोला।