फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hijacked recovered , three arrested accused

अपहृत बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Sun, 08 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 08 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hijacked recovered , three arrested accused
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में बकाया लेने गए अगवा किए गए थाना निघासन के गांव दौलतापुर निवासी 35 वर्षीय विमलेश कुमार उर्फ गोलू को पुलिस ने मुक्त कराते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी दिखाते हुए तीनों आरोपियों का चालान भेजा। 
विज्ञापन

दौलतापुर के विमलेश कुमार उर्फ गोलू तीन मई को अपने साथी शाहजहांपुर निवासी हैदर अली उर्फ रुकसाद के पास 15 हजार रुपये बकाया लेने गया था। आरोप था कि हैदर ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसका वहां अपहरण कर लिया। उसी दिन शाम साढ़े छह बजे अगवा विमलेश के मोबाइल से अपहरणकर्ताओं ने उसके भाई केशवराम के मोबाइल पर कॉल करके दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद सक्रिय हुई खीरी पुलिस ने अगवा युवक के छोटे भाई केशवराम की तहरीर पर हैदर अली उर्फ रुकसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ शाहजहांपुर पुलिस से भी मदद ली थी। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि निघासन पलिया मार्ग पर गहरा पुल के पास अगवा विमलेश को बरामद कर लिया गया है। साथ ही शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही के गांव कटैया उदयपुर निवासी तौफीक, तौहीद और थाना रामचंद्रमिशन के गांव गाढ़ीपुरा निवासी हफीज को विमलेश के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि अगवा किए गए विमलेश का साथी हैदर अली उर्फ रुकसाद ही अपहरण का मास्टर माइंड है, जो बोलेरो समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने तौफीक के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है। अगवा विमलेश को बरामद करने वाली पुलिस टीम में एसओ मनोज सिंह, एसआई अजब सिंह, सिपाही महेंद्र सिंह, संतराम, श्रवण यादव और हेमंत शामिल थे। एसपी ने टीम को पांच हजार रूपये का पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed