{"_id":"5a242b1c4f1c1b76678bf302","slug":"highway-from-maholi-farmer-tractor-trolley-looter","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोली के किसान से हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महोली के किसान से हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली लूटी
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज/हैरमखेड़ा।
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मैगलगंज क्षेत्र में रहजनियां गांव के पास हुई घटना
- अजबापुर मिल को गन्ना बेचकर लौट रहे थे महेंद्र
- किसान को बांधकर खेत में डाला, रिपोर्ट दर्ज
मैगलगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहजनियां गांव के पास तीन बदमाशों ने असलहे के दम पर एक किसान से ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली। पीड़ित किसान अजबापुर मिल को गन्ना बेचकर घर लौट रहा था। पीड़ित किसान की तहरीर पर मैगलगंज पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यहां बता दें कि इससे पहले भी क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
महोली थाना क्षेत्र के गांव सहतीनगर निवासी किसान महेंद्र कुमार शनिवार को गन्ना लेकर ट्रैक्टर-ट्राली से अजबापुर मिल गए थे। घर को लौटते समय जहानीखेड़ा में चलती ट्रैक्टर-ट्राली पर दो लोग सवार हो गए। महेंद्र ने ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों को देखकर सोचा कि सवारियां होंगी, जो कुछ दूर चलकर उतर जाएंगी, लेकिन किसान का यह अनुमान गलत साबित हुआ।
रहजनियां गांव में स्थित सिंह ढाबा के पास ट्रैक्टर चला रहे महेंद्र ने जैसे ही मैगलगंज कस्बे की तरफ ट्रैक्टर को मोड़ने के लिए धीमा किया, तो वहीं पर पहले से खड़ा एक और बदमाश उस पर सवार हो गया। कुछ ही दूर चलने के बाद दो लोग ट्राली से ट्रैक्टर ड्राइवर के पास पहुंच गए, जिसमें एक बदमाश ने ट्रैक्टर को काबू में करने के लिए क्लच पर पैर रखकर उसे धीमा कर दिया, दूसरे बदमाश ने ट्रैक्टर चालक महेंद्र को दबोच लिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर को रोककर दो बदमाश ट्रैक्टर चालक महेंद्र को रेलवे लाइन जमुनिया की तरफ गन्ने के खेत में ले गए, जहां उसको तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कहा कि यदि तीन घंटे तक तुमने कोई आवाज निकाली तो मैं तुम्हें यहीं जान से मार दूंगा और एक बदमाश ट्रैक्टर लेकर सीतापुर की तरफ चला गया। तीन घंटे के बाद महेंद्र को पकड़कर बैठे दो बदमाशों ने गन्ने के खेत में उसे बांधकर छोड़ दिया और चले गए। महेंद्र ने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त किया और सिंह ढाबा पहुंचा और मोबाइल से अपने घरवालों, पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने किसान से पूछताछ की। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मैगलगंज पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित किसान की तहरीर पर लूट का मुकदमा बदमाशों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
- घनश्याम राम, इंस्पेक्टर, मैगलगंज थाना