{"_id":"585ffd1f4f1c1b8640eeb1b2","slug":"high-profile-firing-of-the-guard-banging-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदार ने गार्ड की पिटाई कर की फायरिंग, मची भगदड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसूखदार ने गार्ड की पिटाई कर की फायरिंग, मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया।
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाल से एक घंटे बंद रही चीनी मिल
राजनीतिक दबाव में पुलिस ने कराया समझौता
दो रायफलों समेत रसूखदार और समर्थकों को छोड़ा
गन्ना यार्ड में जुआ खेलने से मना करने पर क्षेत्र के एक राजनीतिक दल के रसूखदार नेता के ड्राइवर से गोविंद शुगर मिल ऐरा के सुरक्षा गार्ड में विवाद हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे नेता ने गार्डों समेत कई मिल कर्मचारियों की पिटाई कर दी और रायफलों से फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची खमरिया चौकी पुलिस ने रायफलों को कब्जे में ले लिया और दोनों पक्षों को चौकी लाई, लेकिन नेता के रसूखदार होने के कारण पुलिस ने समझौता कराकर रायफल समेत दोनों पक्षों को छोड़ दिया।
घटना शनिवार की रात करीब 11 बजे हुई। ईसानगर के एक रसूखदार नेता का ड्राइवर गोविंद शुगर मिल गन्ना लेकर आया था। ट्रॉला यार्ड में खड़ा करने के बाद वह जुआ खेलने लगा। इसी बीच यार्ड में तैनात एक मिल गार्ड मौके पर पहुंच गया और यार्ड में जुआ खेलने से मना किया। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। ड्राइवर ने घटना की सूचना अपने मालिक को दे दी। सूचना पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे रसूखदार नेता और उसके समर्थकों ने गन्ना यार्ड में कई राउंड फायर किए और गार्डों और मिल के कुछ कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इससे वह भगदड़ मच गई। आरोप है कि किसानों को डोंगे में गन्ना भी उतारने नहीं दिया गया, जिससे चीनी मिल करीब एक घंटे बंद रही। सूचना पर चौकी इंचार्ज खमरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दो रायफलों को कब्जे में लेकर दोनों पक्षों को चौकी लाए। मामला राजनीतिक रसूखदार से जुड़ा था, सो पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया और कब्जे में ली गई रायफलों समेत दोनों पक्षों को छोड़ दिया।
मौके से दो रायफलें बरामद कर छह-सात लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है, इसलिए रायफलों समेत सभी को रात में ही छोड़ दिया था। सुबह दोनों पक्षों का लिखित सुलहनामा आ गया है। - महेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी खमरिया
विज्ञापन
मामले की जानकारी मुझे नहीं है। चौकी इंचार्ज ने भी कोई ऐसी जानकारी नहीं दी है। मैं मामले की जानकारी कर रहा हूं, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- हरेराम वर्मा, सीओ धौरहरा