{"_id":"5808cd574f1c1b642e70508e","slug":"he-entered-the-house-dbangon-beat-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" दबंगों ने घर में घुसकर जमकर पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने घर में घुसकर जमकर पीटा, घायल
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए दरोगा ने थाने से भगाया
क्षेत्र के गांव सहतेपुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर चार लोगों ने एक व्यक्ति के घर पर धावा बोल दिया। अधिक पिटाई के कारण वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोप है कि थाने में मौजूद हल्का दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उसे थाने से भगा दिया। पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
गांव सहतेपुरवा निवासी फूलमती ने बताया कि रास्ते को लेकर उसके पड़ोसी से विवाद था। करीब दो माह पहले तहसीलदार ने उस जमीन पर कब्जा हटवा कर रास्ता बनवा दिया था। आरोप है कि गुरुवार की सुबह पहले रात्रि करीब तीन बजे घर में घुसकर चार लोगों ने उसके पति बदलू घर के बाहर लेटे हुए थे। दबंगों ने बदलू की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर उसकी पत्नी फूलमती भी आ गई। दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर लोगों के आता हुआ देखकर वह लोग भाग निकले। एंबुलेंस से घायल बदूल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोप है कि घायल अवस्था में बदलू रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो थाने में मौजूद हलका दरोगा ने उसे वहां से भगा दिया। उधर दरोगा ने सारे आरोपों को गलत बताया है।