{"_id":"5810bbb24f1c1b057fbc2e5b","slug":"gurifnta-organically-in-mandi-in-the-case-of-five-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीफंटा मंडी में बवाल के मामले में पांच नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरीफंटा मंडी में बवाल के मामले में पांच नामजद
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीफंटा। दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र और सीमा पर आबाद मंडी में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों और पार्क कर्मियों के बीच बवाल के मामले में पुलिस ने पार्क प्रशासन की ओर से पांच व्यापारियों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र और भारत नेपाल सीमा की गौरीफंटा मंडी में मंगलवार को फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों और पार्क कर्मियों के बीच बवाल हो गया था। आरोप था कि पार्क टीम पर पथराव किया गया और मारपीट की गई। इसमें रेंजर दीपचंद समेत तीन कर्मी चोटिल हो गए थे। स्थानीय पार्क कर्मियों की ओर से मामले में तहरीर दी गई थी जिस पर गौरीफंटा पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने से व्यापारियों में खलबली मच गई है।
व्यापारियों के पक्ष में उतरे पार्टियों के उम्मीदवार
मंडी के फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों और अन्य व्यापारियों के पक्ष में कई पार्टियों के उम्मीदवार भी उतर आए हैं। इसमें बसपा उम्मीदवार और डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल ने व्यापारियों से वार्ता की और कोतवाली पहुंच कर व्यापारियों के साथ प्रदर्शन कर पुलिस से उनका भी मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। श्री अग्रवाल ने कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के साथ हैं कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न वनविभाग को बंद करना होगा। बोले कि उनकी ओर से भी पुलिस को मुकदमा दर्ज करना चाहिए। इस दौरान सैकड़ों व्यापारी साथ रहे। इधर सपा उम्मीदवार अनीता यादव ने पहुंच कर व्यापारियों और कोतवाली पुलिस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए। उन्होंने पुलिस से व्यापारियों का भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। व्यापारियों ने भी एक तहरीर पुलिस को दी है। जिसमें पार्क कर्मियों पर कई आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।