फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   grand father's bag stolen from two million in the groom's procession

बारात में दूल्हे के बाबा के बैग से दो लाख चोरी

Tue, 01 Mar 2016 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 01 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
grand father's bag stolen from two million in the groom's procession
शहर के युवराज पैलेस में सोमवार की रात शादी समारोह में जयमाल के दौरान दूल्हे के बाबा के बैग को ब्लेड से काटकर गिरहकाटों ने दो लाख रुपये चोरी कर लिए। बारात में शामिल बैंड बाजे वाले युवकों पर शक जताते हुए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ईसानगर के परसिया निवासी धर्मपाल सिंह के पोते शुभम सिंह की बारात सोमवार को लखीमपुर आई थी। युवराज पैलेस में रस्म-रिवाज के साथ द्वाराचार होने के बाद बैंडबाजे वालों ने दूल्हे के बाबा धर्मपाल सिंह से पेमेंट मांगा, जिस पर उन्होंने बैंड वालों को 18 हजार रुपये भुगतान कर दिया। इसके बाद जयमाल के दौरान उन्होंने किसी काम से अपना बैग टटोला, तो उसमें रुपये गायब थे। बैग को ब्लेड से काटकर किसी ने दो लाख रुपये पार कर दिए थे। दूल्हे के बाबा धर्मपाल सिंह ने बालाजी बैंड बाजे वाले युवकों पर चोरी का शक जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर कोतवाली पुलिस ने नामजद युवकों मोहल्ला संकटा देवी निवासी गौरव, अमरदीप और नवीन के खिलाफ चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed