{"_id":"57ebc7084f1c1b073d575d44","slug":"general-store-lock-breaking-theft-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनरल स्टोर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉस्मेटिक और अन्य सामान चोरी कर ले गए चोर
मोहल्ला पठान तृतीय में पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक जनरल स्टोर का बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपए का कास्मेटिक और तमाम सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दुकान स्वामी दुकान खोलने आया तब चोरी का पता लग सका। दुकान स्वामी ने चोरी की तहरीर थाना पुलिस में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
शहर के मोहल्ला पठान तृतीय पुराना बस स्टैंड के पास महमूद मार्केट में सैयद फुजैल राशिद की रूमी जनरल स्टोर नाम से दुकान है। बीती रात चोरों ने दुकान के दोनों ताले तोड़कर उसमें रखा लगभग 23 हजार रूपए का कॉस्मेटिक, रिफाइंड, मेवा आदि के साथ ही दुकान के कांउटर में रखी 10 हजार रुपए की रेजगारी भी पार कर दी। सुबह जब राशिद दुकान खोलने आए तो उन्हें चोरी का पता चल सका। जिसपर उन्होंने थाना पुलिस में चोरी की तहरीर दी है। शहर की मेन रोड होने के साथ ही पॉश इलाके में हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।