फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fruit jamming stealing Two arrested

फलों का ठेला चुराने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2015 11:55 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 04 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fruit jamming stealing Two arrested
लखीमपुर से चोरी करके आए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। ये दोनों लखीमपुर से एक फल विक्रेता का फलों का ठेला चुराकर लाए थे। पुलिस ने फल विक्रेता को सूचना देकर ठेला उसके हवाले कर दिया है। पुलिस ने उस व्यक्ति को भी पकड़ा है, जिसने इस ठेले को खरीदा था।
विज्ञापन

लखीमपुर के सरबती कालोनी मोहल्ले का निवासी श्यामू फलों का ठेला लगाता है। एक सितंबर की रात उसका ठेला फलों सहित चोरी हो गया था। बताया जाता है कि लखीमपुर के अयोध्यापुरी कालोनी निवासी दो नवयुवक सुभाश और सौरभ जायसवाल उसका ठेला चुराकर बस पर लादकर ले आए थे। इसको खैरहना गांव के निवासी और पिरथीपुरवा चौराहे पर फल बेचने वाले रमेश को बेच दिया था। गुरुवार को दोनों इसका पैसा लेने आए थे। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पहुंचे सिपाहियों ने दोनों नवयुवकों और ठेला खरीदने वाले रमेश को पकड़ लिया। उनको निघासन कोतवाली ले जाया गया। पुलिस से खबर पाकर श्यामू भी पहुंचा। पुलिस ने फलों समेत ठेला उसके सुपुर्द कर दिया। दोनों नवयुवकों को हिरासत में लेकर उनका चालान भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed