फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   From internal injuries Avni was killed

अंदरूनी चोटों से हुई  थी अवनीश की मौत

Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
From internal injuries Avni was killed
पीटा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चोरी के मामले में पीटकर युवक की मौत का मामला
नौ अगस्त को तड़के चोरी के आरोप में दुकानदारों द्वारा पीटकर मारे गए युवक की मौत अंदरूनी चोटों से हुई थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। मृतक के साथी की निशानदेही पर पुलिस ने दो आरोपी दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने अवनीश के शव को गांव नकेड़ा लेजाकर दफ्न कर दिया। 
सोमवार की शाम को मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव नकेड़ा निवासी अवनीश (22) अपने साथी प्रसून (13) के साथ  भूतनाथ मेला देखने आया था। नौ अगस्त को तड़के लगभग तीन से चार बजे के बीच तीर्थ गली की दुकान से घड़ी की चोरी के आरोप में दुकानदारों ने अवनीश को पीटकर मार डाला था। मृतक के साथी प्रसून की सूचना पर पुलिस अवनीश को उठवाकर सीएचसी लाई थी, जहां डॉक्टरों के उसे मृत घोषित किए जाने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मृतक के साथी अवनीश की निशानदेही पर दो दुकानदारों पुष्पेंद्र और उसके एक साथी से पूछताछ की, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने अवनीश के शव को गांव ले जाकर दफ्न कर दिया। कोतवाल अशोक कुमार पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासा हुआ है कि अवनीश की मौत अंदरूनी गहरी चोटों के कारण हुई। 
विज्ञापन

--
पुलिस मांग रही दो और गवाह

गोला गोकर्णनाथ। मृतक अवनीश के परिवार वाले न्याय पाने की आस में पैतृक गांव में शव को दफनाने के बाद सीधे कोतवाली आए। कोतवाली में मौजूद मृतक के पिता आशाराम, चाचा रामाधार, साथी प्रसून और मृतक के दोस्त रोहित ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी लेने के लिए कोतवाली बुलाया गया था। मृतक के पिता आशाराम ने हाथ में एफआईआर की कापी थामे हुए बताया कि पुलिस ने उनसे दो और गवाह लाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह कहां से गवाह लाएं? आशाराम का आरोप है कि पुलिस ढिलाई बरत रही है, क्योंकि घटना से 24 घंटे बाद भी आरोपियों का चालान नहीं भेजा है और नही किसी अन्य की शिनाख्त कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक को छोड़ सभी खुली दुकानें
गोला गोकर्णनाथ। तीर्थ गली में चोरी के शक में हुई युवक की हत्या में आरोपी की दुकान मंगलवार से बंद है जबकि सावन मेला होने के कारण अन्य दुकानें रोज की भांति खुली रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed