{"_id":"579382404f1c1b4032c4b5c7","slug":"four-police-recorded-on-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरेा निघासन।
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
छेदुई पतिया में पत्नी को जबरन उठाने का प्रयास करने का मामला
पीड़ितों ने भाजपा सांसद को सुनाया दुखड़ा
गांव छेदुई पतिया में पत्नी को जबरन उठाने आए पति और उसके साथियों द्वारा बवाल किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिलाओं और ग्रामीणों ने सांसद अजय मिश्र टेनी से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। टेनी ने एसओ से बात कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
गांव छेदुई पतिया निवासी जुगराम ने अपनी पुत्री मनीषा का विवाह गांव के ही चुन्नी लाल के साथ किया था। आरोप है कि चुन्नी लाल ने दहेज की खातिर मनीषा को एक सप्ताह पहले घर से निकाल दिया था। वह अपने पिता के घर आकर रहने लगी थी। गुरूवार की रात करीब आठ बजे मनीषा के ससुराल पक्ष के लोग उसके घर पर धावा बोलकर मनीषा को जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने जुगराम और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर उन लोगों की घेराबंदी करने लगे। अपने को घिरता हुआ देखकर वह लोग ईंट पत्थर चलाते हुए भाग निकले। ईंट पत्थर लगने से सोनू, रामस्वरूप, रामखिलावन आदि लोग घायल हो गए। शनिवार की सुबह ग्रामीण और महिलाएं थाने पहुंची। वहां पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ मनोज सिंह ने जुगराम की तहरीर पर मनीराम, बहादुर, राजकुमार, छत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। उधर सभी ग्रामीण सांसद अजय मिश्र टेनी से मिले। टेनी ने एसओ से वार्ता कर कार्रवाही करने को कहा।