{"_id":"586543a14f1c1b724feeb7da","slug":"four-houses-in-two-villages-put-miscreants-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों के चार घरों में बदमाशों ने डाला डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गांवों के चार घरों में बदमाशों ने डाला डाका
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज।
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
robbary
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हजारों की नकदी समेत लाखों का माल लूटा
- एसपी ने गांवों का किया दौरा, जल्द खुलासे के निर्देश
मोहब्बतनगर और पकरिया गांव में सशस्त्र बदमाशों ने चार घरों में डाका डालकर हजारों की नकदी समेत लाखों का माल लूट लिया। घटना के दौरान बदमाशों ने गृहस्वामियों को बांधकर डाल दिया, जिसके बाद घर को खंगाला। एक गांव में टोकने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। वारदात की सूचना पुलिस को रात में दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले तक बदमाश वारदात को अंजाम देते रहे। एसपी मनोज कुमार झा ने घटनास्थल गांवों का दौरा कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
सबसे पहले मोहब्बतनगर गांव में बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे सशस्त्र बदमाशों ने बृजेंद्र वाजपेई के घर पर धावा बोला, जहां असलहे दिखाकर गृहस्वामी बृजेंद्र वाजपेई, गुड्डी देवी, प्रियंका और राहुल को बांधकर डाल दिया। इसके बाद घर को खंगालते हुए 4600 की नकदी, मोबाइल और लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश नकारा गांव की ओर जा रहे थे, तो रास्ते में दीपू सिंह ने टोका। इससे बदमाशों ने गाली-गलौज कर धमकाना शुरू किया, तो प्रधान सर्वेश सिंह ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग की, तो बदमाश गन्ने के खेतों की तरफ भाग निकले। प्रधान ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद औरंगाबाद पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को बदमाश होने की खबर देकर सावधान किया, लेकिन खुद सक्रिय नहीं हुई। लिहाजा हौसला बुलंद बदमाशों ने पकरिया गांव में रामसिंह के घर रात डेढ़ बजे धावा बोला। बदमाशों ने रामसिंह सहित सो रहे उनके बेटे शिवसागर को असलहे के बल पर कब्जे में ले लिया, फिर उसकी पत्नी रामदुलारी और उनके बेटे धर्मेंद्र को बांधकर डाल दिया। इसके बाद घर में रखे 10 हजार की नकदी, 70 हजार कीमत के जेवर के अलावा लाइसेंसी बंदूक के सात कारतूस, कपड़ा लूट लिया। इसके बाद अशोक कुमार के घर पर धावा बोलते हुए यहां उनकी पत्नी गीता देवी और बेटे सचिन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद 10 हजार की नकदी समेत करीब 85 हजार कीमत के जेवर, कपड़े लूट लिए। यहां से निकलने के बाद बदमाशों ने जगदीश कुमार के घर धावा बोल दिया और यहां से बदमाशों ने नौ हजार की नकदी समेत करीब 60 हजार कीमत के जेवर और कपड़े लूट लिए। इसके बाद बदमाश शोर करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गांव में सुबह जब वारदात की सूचना मिली, तो अफरातफरी मच गई। एसपी मनोज कुमार झा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से बातचीत कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्राइम ब्रांच प्रभारी रामकुमार यादव भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।