फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four attackers eight years' imprisonment, a fine

चार हमलावरों को आठ-आठ साल की कैद, जुर्माना भी

Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four attackers eight years' imprisonment, a fine
कोर्ट
आठ साल पहले नगरा गांव में हुई थी घटना 
विज्ञापन

बरसाती पानी निकालने के विवाद में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में एडीजे हाजी अशरफ अंसारी ने चार हमलावरों को आठ-आठ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई  है। साथ ही दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।  

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि 19 जुलाई 2008 की सुबह मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा निवासी शंकरलाल ने बरसाती पानी निकालने के लिए अपने घर के पास से नाली निकाली थी। पड़ोसी श्यामलाल आदि ने नाली पाटते हुए पानी बांध दिया था। जब दोपहर शंकर लाल के लड़के ऋषिकेशन ने पानी बांधने का विरोध किया तो श्यामलाल अपने साथियों के साथ मारपीट और जानलेवा हमले पर उतारू हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शंकरलाल ने बताया कि श्यामलाल ने लाइसेंसी रायफल से रामपाल ने लाइसेंसी रिवाल्वर, राधेश्याम ने लाइसेंसी बंदूक और अरुण ने नाजायज तमंचे से हमला करते हुए ताबडतोड़ फायरिंग की, जिसमें से एक गोली ऋषिकेशन को लगी थी। अदालती सुनवाई के दौरान शंकरलाल, ऋषिकेशन, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.आईबी त्रिपाठी और एसआई कन्हैया बक्श सिंह ने अपनी गवाही दर्ज कराई। अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को जानलेवा हमले के लिए दोषी पाते हुए आठ-आठ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed