फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Found in the middle of the body farm

अधेड़ का शव खेत में मिला

Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी।
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी। Updated Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Found in the middle of the body farm
हत्या - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

गेहूं की गहाई करने गए अधेड़ का शव चकरोड के किनारे संदिग्ध हालात में एक खेत में मिला। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

कंधईपुर निवासी 52 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र मेड़ई की पत्नी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका पति पूर्वाह्न 11 बजे गन्ने की गुड़ाई करके घर आ गए थे। अनपराह्न तीन बजे पड़ोस में रहने वाला जयलाल राम सिंह के खेत में गेहूं की गहाई करने के लिए घर से बुलाकर ले गया। शुक्रवार सुबह गांववालों से एक खेत में रामस्वरूप का शव पड़ा होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। घरवालों के मुताबिक रामस्वरूप के कान से खून निकल रहा था तथा सिर पर भी चोटों के निशान हैं। पत्नी-बच्चों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। उधर इस बाबत एसओ प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के कान से खून बह रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed