फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four caught gambling, two escaped

Jalaun News: जुआ खेलते चार पकड़े, दो भागे

Thu, 22 Oct 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four caught gambling, two escaped
जालौन। दशहरा की रात पुलिस ने मोहल्ला कछोरन में डॉ. आंबेडकर इंटर कॉलेज के पास जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो भाग निकले। पुलिस ने मौके से 60,360 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद को जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस पर चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने टीम के साथ घेराबंदी कर कोंच क्षेत्र के बरसेसी निवासी इंद्रजीत, जगनेवा निवासी जसवंत उर्फ गब्बर, सिकरीराजा निवासी आदर्श सिंह उर्फ रामजी और कुसमरा निवासी धीरेंद्र प्रताप को पकड़ लिया। जालौन निवासी पिंटू और सूरज भाग निकले। पुलिस ने मालफड़ से 58 हजार और तलाशी में 2360 रुपये बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed