फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former reader enter the house theft case report

पूर्व पेशकार के घर हुई चोरी के मामले की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बेलरायां खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/बेलरायां खीरी। Updated Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Former reader enter the house theft case report
चोर
भैरमपुर मार्ग से लूटी गई बाइक हुई बरामद, आरोपी फरार
विज्ञापन

थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव निबौरिया निवासी पूर्व पेशकार मुकुंदराम रस्तोगी के घर लाखों रुपये की चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर भैरमपुर-बेलरायां मार्ग पर लूटी गई बाइक नेपाल बार्डर पर पुलिस ने बरामद कर ली, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

बतादें कि तीन अगस्त की रात चोर गांव निबौरिया पश्चिम निवासी पूर्व पेशकार मुकुंदराम रस्तोगी के घर घुस गए थे और कमरे का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी, जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान बटोर ले गए थे। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज तो कर ली है, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक चोरों की सुरागरसी नहीं कर सकी है। उधर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेपाल बार्डर की घेराबंदी की। इस दौरान बाइक पर जा रहे दो युवक पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि बरामद बाइक 29 जुलाई को बेलरायां-भैरमपुर मार्ग से गांव मांझा निवासी गुरबक्श सिंह से लूटी गई थी। पुलिस फरार लुटेरों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मुनीम के साथ हुई 74 हजार रुपये की लूट और पेशकार के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed