फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former MLA relative Theft of thousands of house

पूर्व विधायक के रिश्तेदार के  घर से हजारों की चोरी

Mon, 01 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी/महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी/महेवागंज। Updated Mon, 01 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Former MLA relative Theft of thousands of house
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुलिस चौकी से चंद कदम पर हुई वारदात
बच्चे की स्कूली फीस तक उठा ले गए चोर

 चोरों ने पुलिस चौकी महेवागंज से चंद कदम की दूरी पर स्थित दर्जा पूर्व विधायक आरए उस्मानी के एक रिश्तेदार के घर धावा बोल दिया और 15 हजार की नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

पुलिस चौकी के पास रहने वाले वाले व उस्मानी डिग्री कॉलेज के कर्मचारी जमाल अहमद पूर्व विधायक आरए उस्मानी के रिश्तेदार हैं। जमाल अहमद ने बताया कि रविवार देर रात जीने के सहारे चोर घर में घुस आए और बैग मे रखी 15 हजार की नकदी और बर्तन समेत हजारों का माल पार कर दिया। बैग में बच्चों के स्कूल की फीस जमा करने के लिए रुपये रखे थे, जिन्हें भी चोर उठा ले गए। सूचना के बाद सोमवार को मौका मुआयना करने पहुंची चौकी पुलिस को जीने पर एक छूरी पड़ी मिली। आशंका है कि दरवाजे को रोकने के लिए बांधे गए तार को काटने के लिए चोरों ने इसी छुरी का सहारा लिया। पीड़ित ने कुछ लोगों पर चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने बताया पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed