फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forging signatures extracted from the account eight thousand rupees

फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से आठ हजार रुपये निकाले

Tue, 17 May 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन। Updated Tue, 17 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
मैनेजर ने कहा खाते में भिजवाएंगे राशि
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक में एक व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से किसी ने आठ हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत मैनेजर और आरएम से की है। मैनेजर ने पुराने बाउचर खंगाले तो फर्जी हस्ताक्षर कर पैसा निकालने का मामला सामने आया। पीड़ित को मैनेजर ने शीघ्र ही खाते में राशि भिजवाने का आश्वासन दिया है। 

गांव कामतानगर निवासी रामकृत ने बताया कि उसका कस्बे के सिंगाही रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में खाता है। रामकृत 29 अप्रैल को अपने खाते से रुपया निकलवाने के लिए बैंक आया था। यहां पर कैशियर ने राशि के साथ में दूसरे व्यक्ति की पास बुक हाथ में थमा दी। जब रामकृत ने पासबुक देखी तो वह मूडा निवासी फैयाज की थी। उसने पासबुक बैंक में रख दी। दो दिन पहले फैयाज रामकृत की पासबुक लेकर आया और कहा कि बैंक में चलकर पास बुक बदल लें। फैयाज पहले ही बैंक पहुंच गया और उसने रामकृत की पासबुक वहीं छोड़ दी और अपनी पासबुक लेकर चला गया। रामकृत ने बैंक पहुंचकर पासबुक लेकर खाते में इंट्री कराई तो उसके खाते से तीन मई को आठ हजार रुपये निकाले गए थे। इस बात को उसने मैनेजर को बताया। मैनेजर ने पुराने बाउचर खंगाले तो उसमें  फर्जी हस्ताक्षर मिले। मैनेजर ने रामकृत से शीघ्र ही खाते में पैसा भिजवाने का आश्वाशन दिया। रामकृत ने मामले की शिकायत आरएम से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed