फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth dies after being struck on the head by a stone falling from a hill.

Chamba News: पहाड़ी से गिरा पत्थर सिर में लगने से युवक की मौत

Sat, 22 Aug 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 22 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being struck on the head by a stone falling from a hill.
स्कूटी पर सवार होकर सलूणी जा रहा था कुना गांव का निवासी दिनेश कुमार
विज्ञापन

घायल अवस्था में पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। पंचायत डांड में सकलूई नाला के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुना गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र गोविंद के रूप में हुई है। शनिवार सुबह दिनेश कुमार स्कूटी पर अपने घर से सलूणी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सकलूई नाला के समीप अचानक पहाड़ी से पत्थर उसके सिर पर गिर गया। पत्थर की चपेट में आने से युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी दी। तहसीलदार अभय राय सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी और कानूनगो को मौके पर भेज दिया गया है। दोनों अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच करेंगे। वहीं, डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियुर में करवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed