फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flew home half Lacquerware

 घर से उड़ाया डेढ़  लाख का सामान 

Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज। Updated Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Flew home half Lacquerware
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने तहरीर दी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं
विज्ञापन

 गांव सिंगनिया निवासी अजहर के घर में शुक्रवार की रात चोर दीवार फांदकर घुस गए और 60 हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
गांव सिंगनिया निवासी अजहर ने बताया कि उसके घर के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर कमरे के अंदर रखे बक्से से झुमकी, चेन, अंगूठी, मटरमाला, पायल, बिछुवा और साठ हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा की बक्से में रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। रुपये और जेवर गायब थे। उन्होंने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची महेवागंज चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
महेवागंज। बेखौफ चोरों ने थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के मीलपुर चौराहा पर स्थित एक बिसातखाने की दुकान का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी 22 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीलपुरवा चौराहे पर यहीं के निवासी इरफान की बिसातखाने की दुकान है। दुकान स्वामी इरफान ने बताया कि शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया। सुबह आकर देखा तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। चोरी होने की जानकारी पर आसपास के कई दुकानदार मौके पर पहुंच गए। दुकानदार ने बताया चोर दुकान में रखी 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की तहरीर फूलबेहड़ पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed