{"_id":"67264bbb897993c5fef7b45ccbeb014e","slug":"five-teak-the-trees-get-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सागौन के पेड़ काट ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच सागौन के पेड़ काट ले गए
बिजुआ
Updated Mon, 12 Jan 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला रेंज के रायपुर बीट में लकड़ी तस्करों ने जंगल से पांच सागौन के पेड़ों को काट लिया और पिकअप में लेकर फरार हो गए।
मामला पड़रिया तुला से पहाड़ापुर जाने वाले मार्ग के किनारे जंगल का है। गोला रेंज के जंगल का यह हिस्सा राजमार्ग से महज दो किमी दूरी पर है। करीब दो दिन पूर्व काटे गए इन पेड़ों की लंबाई बीस फुट से ज्यादा की है। विभाग लकड़कट्टाें के छोड़े गए पेड़ के बचे हिस्से को कटवा कर अपने कब्जे में कर रहा है। जंगल के भीतर से पांच पेड़ कट जाने से महकमे में हड़कंप है। सूचना पर एसडीओ गोला एसएन सिंह, रेंजर गोला उमेश राय ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। रेंज अधिकारी उमेश राय ने बताया कि लकड़ी काटे जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अभी आठ लोगों की तलाश जारी है। रेंजर उमेश राय के मुताबिक पांच पेड़ों से जो लकड़ी गायब हुई है उसकी कीमत 22 हजार रुपये है। सोमवार को पेड़ों के बचे हुए ठूंठ पर केस नंबर डालने और शेष तने की लकड़ी को कटवाने का क्रम जारी रहा।