{"_id":"59219a924f1c1bec3e535a81","slug":"first-pickup-then-container-faced-with-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पिकअप फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा कंटेनर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पिकअप फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा कंटेनर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में था चालक, नाराज लोगों ने कर दी पिटाई
पीलीभीत-बस्ती हाईवे के छाउछ चौराहा पर एक अनियंत्रित कंटेनर ने पहले पिकअप में टक्कर मारी। बाद में आगे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद नाराज लोगों ने कंटेनर चालक की पिटाई कर एलआरपी चौकी पुलिस को सौंप दिया।
घटना रविवार की दोपहर एक बजे की है। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर एक कंटेनर गोला की ओर जा रहा था। छाउछ चौराहा के पास अनियंत्रित हुए कंटेनर ने पहले हाईवे के किनारे खड़ी एक पिकअप में टक्कर मार दी, फिर आगे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारते हुए रोड के नीचे उतर गया, जिससे वहां ट्रकों की बॉडी बनाने वाले कारीगरों में भगदड़ मच गई। लोग बाल बाल बच गए। इस हादसे में ट्रैक्टर में ज्यादा नुकसान हुआ है। हादसे से गुस्साए लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच किसी ने कंटेनर की केबिन में रखा मोबाइल और ड्राइवर की जेब में रखा करीब 20 हजार रुपये निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत मे लिया है। एलआरपी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चालक काफी नशे में हैं। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में लिया है।