अग्निकांड में घर राख, दो बकरियां जिंदा जलीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र
बेलरायां में शार्ट
सर्किट से छप्पर में लगी आग,
हजारों
का नुकसान बेलरायां।
कस्बे में शार्ट सर्किट से
एक छप्पर में आग लग गई इससे
होटल चलाने वाले एक व्यक्ति
का हजारों का नुकसान हुआ है।
कस्बे में होटल चलाने वाले
बनवारी लाल यादव ने बताया कि
मंगलवार की रात्रि करीब डेढ़
बजे शार्ट सर्किट से उनके
छप्पर के घर में आग लग गई। इससे
घर में रखी हजारों की खाद्य
सामग्री समेत बर्तन और अन्य
सामान जलकर नष्ट हो गया है।
पीड़ित ने घटना की सूचना लेखपाल
को दी है। मोहम्मदी
तहसील
क्षेत्र के गांव तुरकहटा टप्पा
गोकन में मंगलवार की रात मदारी
और दृगपाल के घर में आग लग गई।
जिससे घर का सारा सामान जल
गया। मदारी
ने बताया कि घर में रखा 50
किलो
गेहूं,
40 किलो
चावल,
बर्तन,
कपड़े,
दस हजार
रुपये नकद व अन्य घरेलू सामान
जल गया। आग लगने का कारण ज्ञात
नहीं हो सका है। मौके पर जिला
पंचायत सदस्य चमन लाल शर्मा
ने पहुंच कर पीड़ित परिवार
को ढाढ़सबंधाया। मालूम हो कि
मंगलवार को गोकन में एक परिवार
के घर लगी आग से सारा सामान
खाक हो गया था।