{"_id":"5773fd114f1c1bde3a79b381","slug":"fire-death-of-the-young-man-in-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्तर में लगी आग से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिस्तर में लगी आग से युवक की मौत
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के गांव भैसठा में हुआ हादसा
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भैसठा में मंगलवार की रात एक युवक बिस्तर में लगी आग से गंभीर झुलस गया। आग मच्छर भगाने के लिए बिस्तर के नीचे लगाई गई क्वाइल से लगी थी। रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
भैसठा निवासी 28 वर्षीय राधेश्याम पेशे से मजदूर था। मंगलवार की रात को करीब आठ बजे खाना खाकर लेटा था और मच्छर भगाने के लिए जमीन पर बिस्तर के पास ही मास्किटो क्वाइल भी लगाई थी। परिवार वाले बताते हैं कि तेज हवा के झोंके से बिस्तर में आग लग गई, जिसमें राधेश्याम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।