फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR against three persons nominated, absconding

तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार

Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो निघासन खीरी।  Updated Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
FIR against three persons nominated, absconding
कत्ल - फोटो : अमर उजाला
लालबोझी गांव में शुक्रवार को चाकू मारकर कर दी गई थी रामलखन की हत्या
विज्ञापन


गांव लालबोझी में चाकू मारकर गांव निवासी युवक की चाकू घोंप कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के ससुर की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर घटना के बाद से ही आरोपी गांव से फरार है। 

लालबोझी गांव निवासी रामलखन 40 के सीने में शराब के नशे में धुत गांव के ही एक व्यक्ति ने शुक्रवार देर शाम करीब पौने आठ बजे चाकू घोंप दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। रामलखन के ससुर शारदा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही कौशल, उसके साले डल्ला और विक्रम के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ससुर शारदा प्रसाद के मुताबिक शुक्रवार शाम लोनिया बिरादरी के तीनों आरोपी गांव के पूरब में एक दुकान पर खड़े आपस में गाली गलौज कर गोड़िया बिरादरी के लोगोें को अपशब्द कह रहे थे। इसी बीच वहां से निकले गोड़िया बिरादरी के रामलखन ने उनको झगड़ा करने से रोका और पूरी बिरादरी को अपशब्द कहने से मना किया। आरोप है कि इससे गुस्साए नशे में धुत डल्ला ने रामलखन को मार देने वाले को दो बीघे जमीन इनाम में देने की शर्त लगा दी। इस पर शराब पिए उसके जीजा कौशल ने रामलखन के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। कोतवाल डीसी मिश्र ने बताया कि रामलखन की हत्या शराब के नशे में धुत होकर इनाम में जमीन पाने के लालच में की गई। कौशल, डल्ला और विक्रम के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed