फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR against three persons

तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Oct 2015 07:18 PM IST
जंगबहादुरगंज
जंगबहादुरगंज Updated Wed, 28 Oct 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम मोहम्मदी ने ग्राम पंचायत की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई होने  के बाद फसल काटने गए कंबाइन ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर तीन लोगों  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दोहक में 12 एकड़  ग्राम पंचायत की भूमि दर्ज है, जिस पर मोहम्मदपुर के जनावे अली ने ठेके पर  धान की फसल बोई थी। चुनाव के दौरान एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की गई, जिसमें मंगलवार को एसडीएम ने फसल को कुर्क किया। उसके बाद रात में  जनावे अली ट्रैक्टर ट्रॉली कंबाइन लेकर फसल काटने पहुंच गए। फसल काटने की  सूचना एसडीएम को दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसमें  कंबाइन और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कंबाइन मालिक जनपद शाहजहांपुर  के थाना पुवायां  अंतर्गत गांव कोक निवासी लखविंदर सिंह, मैगलगंज निवासी चालक  जोगेंद्र सिंह और जनावे अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शिकायतकर्ता और  ठेका देने वाले दोनों सत्ता पक्ष से जुडे़ बताए जाते हैं। राजस्व निरीक्षक देवशरण पाल का कहना है कि मौके पर पहुंचकर 6 एकड़ भूमि चिह्नित की  गई है। पुलिस फोर्स की कमी के चलते पूरी भूमि चिह्नित नहीं की जा सकी। एसडीएम  का कहना है कि ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा होने की सूचना मिली है,  फसल कुर्क की गई है। कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed