फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR against four Kotedaron in a month

एक माह में चार कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर

Fri, 10 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 10 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
20 राशन की दुकानें निलंबित, 14 दुकानें निरस्त
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मई माह में 183 उचित दर की दुकानों का निरीक्षण किया तो दो दुकानों पर आकस्मिक छापे मारे। राशन वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर चार कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। 
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई तरह की अनियमितताएं मिलने पर 20 राशन की दुकानें निलंबित और 14 दुकानें निरस्त की गई हैं। एक लाख 54 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि ब्लाक कुंभी के चठिया मदनी गांव के उचित दर विक्रेता लालाराम यादव के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितताएं मिलने पर पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव ने गोला कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

मोहम्मदी ब्लाक के मंगेली गांव के उचित दर विक्रेता राजीव कुमार, पसगवां ब्लाक के महमूदपुर नाजिर की कोटेदार प्रभादेवी के खिलाफ भी वितरण में अनियमितता के आरोप में पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव ने संबंधित थानों में आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपार्ट दर्ज कराई है। ब्लाक रमियाबेहड़ के कफारा के कोटेदार तीरथ राम के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार ने धौरहरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed