{"_id":"6fecdf6ed3994c1ab0f787174a5f953a","slug":"farmer-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में किसान की मौत
महेवागंज
Updated Mon, 02 Nov 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवाल लादकर जा रही बैलगाड़ी में धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को चपेट में ले लिया, जिससे बैलगाड़ी सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में अचाकापुर गांव के निकट पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसे के बाद नाराज घरवालों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंचे एसएसआई रामअवतार यादव और चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल ने ग्रामीणों को समझाकर रास्ता खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के पुत्र शिवकुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अचाकापुर निवासी 50 वर्षीय बाबूराम सोमवार की सुबह खेत से पुवाल लादकर घर लौट रहा था। इस बीच सदर कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के निकट धान लदी टैक्टर-ट्रॉली चालक ने बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी लगते ही ग्रामीण और घर वाले मौके पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर निघासन मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसएसआई रामअवतार और चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतक के पुत्र शिवकुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।