{"_id":"04a50d2975c1dd9bb1220586a0a4e54f","slug":"farm-brother-killed-in-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत के विवाद में भाई को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत के विवाद में भाई को मार डाला
सिकंद्राबाद
Updated Thu, 26 Mar 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अहिरी में खेत के विवाद में युवक ने सगे भाई को लाठी और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी की भी हमलावर ने पिटाई कर दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया है। साथ ही आरोपी युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के अहिरी में वीरपाल विश्वकर्मा और श्यामपाल दो भाई रहते हैं। दोनों में काफी समय से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की देर शाम 48 वर्षीय वीरपाल अपने बरसीम के खेत पर गया था। पीछे से उसका छोटा भाई श्याम पाल भी पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि श्यामपाल ने वीरपाल को खेत से दौड़ा लिया तथा कुछ दूर जाने केे बाद उसकी लाठी और लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर वीरपाल की पत्नी नन्ही देवी भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि उसके पहुंचने पर हमलावर भाई श्याम पाल ने उसकी भी लाठी से बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे उसके सिर तथा शरीर के कई अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं। बताते हैं आरोपी श्याम पाल मौके से फरार हो गया। इस बीच गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान फायरिंग की भी आवाज आई। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ बृजेंद्र सिंह यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्यारोपी भाई श्यामपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद था। गुरुवार की शाम इस विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी और लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी जख्मी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।