फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farewell law in dispute Fire on the father sigh

विदाई के विवाद में दामाद ने ससुर पर फायर झोंका

Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो मितौली। Updated Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farewell law in dispute Fire on the father sigh
gun - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी दामाद गिरफ्तार किया
पत्नी की विदाई न होने से गुस्साए युवक ने ससुराल में हंगामा काटा और विवाद होने पर उसने ससुर पर फायर झोंक दिया। इस फायरिंग में ससुर बाल बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मैगलगंज कस्बा निवासी छोटे लोहार की मितौली थाना के ओदारा गांव में आसाराम के यहां ससुराल है। छोटे की पत्नी काफी दिनों से मायके में है, जिसकी विदाई को लेकर वह काफी दिनों से प्रयास कर रहा था। इस मामले में कई बार क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्तियों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। विदाई को लेकर छोटे शुक्रवार को ओदारा अपनी ससुराल आया था, लेकिन उसकी पत्नी निधि नीमगांव थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में गई थी। इससे छोटे नाराज हो गया। रविवार को ससुरालीजनों और दामाद के बीच जमकर नोंक झोक हुई। बात बढ़ने पर छोटे ने अपने ससुर पर फायर झोंक दी, जो कि उसे छूती हुई निकल गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने आरोपी छोटे को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed