{"_id":"c5b57dd638a9c720435fe85c89843475","slug":"family-narrowly-escapes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार बाल-बाल बचा
तिकुनियां/बेलरायां
Updated Thu, 17 Dec 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत उमरा के मजरा गांव बढैया में बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे आग लग गई। पड़ोसियों के चीख-पुकार पर परिवारी जनों की नींद खुली। ग्रामीणों ने हिम्मत करके उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। आग की लपटों में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्रिकांड में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना लेखपाल को दी है।
ग्राम पंचायत उमरा के मजरा गांव बढैया में लायक राम का कच्चा फूस का घर बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे धू-धू कर जलने लगा। इस बीच शौच को उठे पड़ोसी ने जब लायक राम का घर जलते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर लायकराम और उसके परिवार की नींद खुली। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह लायक राम अपने पत्नी सहित बच्चों के साथ बाहर निकल सका। इस बीच आग की लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन घर का कोई सामान नही बचाया जा सका। आग से टिन का छह फुट का बक्सा, तीन बोरी धान, एक बोरी चावल, एक डीजल इंजन, एक साइकिल तथा चार हजार की नकदी जलकर राख हो गई है। लायकराम ने बताया कि अगर पड़ोसी शोर मचाकर उसे न पुकारते तो पूरा परिवार आग की चपेट में आ सकता था। क्योंकि जिस समय आग लगी उस समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित ने घटना की सूचना नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामकुमार यादव को दी प्रधान ने इस बाबत सूचना गांव के लेखपाल देशराज को दी है।