फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family members tied attacker , police

हमलावर को घरवालों ने बांधा, पुलिस ने छुड़ाया

Sat, 02 May 2015 08:35 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Sat, 02 May 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
Family members tied attacker , police
पुरानी पुलिस चौकी परिसर में लगे एक पेड़ से एक युवक के बंधे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त किया और चौकी ले आई। युवक पर अपने रिश्ते के दामाद को कुदाल मारकर घायल करने का आरोप था। बताते हैं कि परिवारवालों ने गुस्से में आकर युवक को गांव में एक पेड़ से बांध दिया था।
विज्ञापन

घटना शनिवार की दोपहर की है। बिजुआ पुलिस को लोगों ने फोन कर सूचना दी कि पुरानी पुलिस चौकी परिसर में लगे पेड़ में लौकहा गांव का राकेश बंधा है। युवक के बंधे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस राकेश को रस्सियों से खोलकर ले आई। युवक पर आरोप है कि उसने अपने बड़े भाई रामगोपाल के दामाद विपिन निवासी बाबूपुर बांकेगंज को कुदाल मारकर घायल किया है। इसी के चलते रामगोपाल उसके पिता बाबू खुद ही पेड़ से बांधकर विपिन को कस्बे के ही एक प्राइवेट चिकित्सक के पास इलाज कराने ले गए थे। मामले में अभी पुलिस को कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला था, युवक चौकी पर ही बैठा हुआ था। राकेश और विपिन के बीच हुए विवाद पर राकेश की माने तो उसके घर पर 27 अप्रैल को शादी के कार्यक्रम में विपिन से विवाद हुआ था। इसी के चलते राकेश ने शनिवार को विपिन को कुदाल मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed