फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Falovr died during treatment in Lucknow

फालोवर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Sun, 13 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो ममरी। Updated Sun, 13 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Falovr died during treatment in Lucknow
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
- दुघर्टना में चौकी प्रभारी हुए घायल
विज्ञापन

शुक्रवार की सायं हैदराबाद थाना के सामने गोला मोहम्मदी रोड पर हुई दुर्घटना में गंभीर घायल हुए पुलिस चौकी अजान के फालोवर श्रीकृष्ण की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के भाई कमलेश कुमार निवासी गजियापुर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। उधर, चौकी प्रभारी केके यादव की हालत ठीक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सायं अजान चौकी प्रभारी केके यादव अपने फालोवर श्रीकृष्ण संग आल्टो कार पर सवार होकर थाना से वापस चौकी जा रहे थे। उसी वक्त तेजगति में आ रहे वाहन ने कार को टक्कर मार दी थी, जिससे कार पर सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। सीएचसी गोला में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख श्रीकृष्ण को लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बताते हैं श्रीकृष्ण फॉलोवर की प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भाई कमलेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed