फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Encounter a criminal arrested

मुठभेड़ में एक अपराधी गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2015 07:54 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Wed, 08 Apr 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
Encounter a criminal arrested
कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि निशानदेही के लिए साथ गए दो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। गिरफ्त में आया बदमाश एक हत्याकांड का वांछित आरोपी है। जबकि लूट के मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सीओ एसी श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र में हुई घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की थी। इसमें एसएसआई राम सिंह पवार, रेहरिया चौकी प्रभारी केके यादव को टीमों का प्रभारी बनाया था। मंगलवार रात में पुलिस टीमों ने गांव मूड़ागालिब के रूप उर्फ रूपा और बसंता के घर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद दोनों की निशानदेही पर अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने हिम्मतपुर जंगल में छापा मारा। वहां पर बिसमासी निवासी अर्जुन ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि साथ में गए रूपा और बसंत मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि 10 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरिया निवासी जगजीत सिंह के घर में घुसकर बदमाशों ने 20 हजार रुपये की नकदी के अलावा एक गैस सिलेंडर, साइकिल, आटा आदि लूट लिया था। दूसरी घटना में 31 मार्च को दिन दहाड़े बदमाशों ने मोहम्मदी की पीएनबी बैंक से 60 हजार रुपये लेकर घर जा रहे प्रगट सिंह निवासी गौरिया को लूटा था। पुलिस ने बताया कि अर्जुन एक हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने अर्जुन के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी सीबी सिंह, एसएसआई राम सिंह पवार, आरक्षी अजय कुमार वर्मा, सूबेदार, सुनील सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed