{"_id":"578a40054f1c1b737e13e4cc","slug":"elephants-destroyed-25-acres-of-sugar-cane-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने बर्बाद कर दी 25 एकड़ गन्ने की फसल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथियों ने बर्बाद कर दी 25 एकड़ गन्ने की फसल
बम्हनपुर-निघासन।
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
elephent
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली हाथियों ने कई गांवों की 25 एकड़ गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। नाराज किसानों ने खेत में ही वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
गांव बौधिया कलां, रमुआपुर, महोली फार्म, गहरा और तिकोना फार्म के खेत मंझगई वन रेंज के रमुआपुर चौकी के पास स्थित हैं। किसानों रामेश्वर, छड़ीराम, यशपाल सिंह आदि ने बताया कि जंगली हाथी आए दिन उनके खेतों में घुसकर लगी फसल बर्बाद करते हैं। हाथियों से फसल की रक्षा करने के लिए किसान ट्रैक्टर आदि ले जाकर खूब शोर शराबा करते हैं, लेकिन हाथी उल्टे ग्रामीणों को ही दौड़ा लेते हैं। शुक्रवार की रात जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने खेत में लगी 25 एकड़ गन्ने की फसल को बर्बाद करने लगे। खेत बचा रहे किसानों ने बड़ी तादात में हाथियों के झुंड को देखा तो वह भाग गए। करीब दो घंटे बाद जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो हाथी फसल बर्बाद कर जंगल की ओर जा चुके थे। नाराज किसान राम अवध सिंह, संकटा प्रसाद, बालकराम, रामकिशोर, सुरेश, पवन कुमार, माया राम, बनवारी, मेजर सिंह, राममनोहर, भगवान दीन आदि किसानों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जंगली जानवरों को जंगल से बाहर आने पर रोक लगाने की मांग की। रेंजर राधेश्याम ने बताया कि बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।