फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   elephant

हाथियों के झुंड ने 45 बीघा गन्ना रौंद कर बर्बाद किया

Tue, 14 Jul 2015 10:39 PM IST
बेलरायां
बेलरायां Updated Tue, 14 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क जंगल से सटे खेतों में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाकर 45 बीघा गन्ना और धान की फसल को रौंद दिया। इससे किसानों को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने खेतों में फसलों के नुकसान की सूचना पार्क के बेलरायां रेंज में दी है।
विज्ञापन

चीनी मिल कॉलोनी निवासी दयानंद ने बताया कि सोमवार की रात जंगली हाथियों ने जंगल के निकट खेतों में उत्पात मचाकर 10 बीघा हराभरा गन्ना बर्बाद कर दिया। इसके अलावा हाथियों ने सुभा देवी के खेतों में जाकर 10 बीघा गन्ना रौंद दिया। ग्राम भूलनपुर निवासी धर्मपाल वर्मा ने बताया कि सोमवार रात में हाथियों के झुंड ने 10 बीघा गन्ना बर्बाद कर दिया है। इसी तरह बेलरायां निवासी सत्यनरायन अग्रवाल के खेतों में हाथियों ने 15 बीघा गन्ने की फसल तहस-नहस कर दी है। इससे किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed