फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electrical contractor expose murder

बिजली ठेकेदार की हत्या के मामले का पर्दाफाश

Mon, 13 Apr 2015 08:43 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 13 Apr 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
Electrical contractor expose murder
 पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर कोतवाली गोला क्षेत्र के गांव केशवापुर के पास उत्तराखंड से लखनऊ जा रहे बिजली विभाग के ठेकेदार सचेंद्र्र सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैै। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

28 मार्च 2015 को लखनऊ के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार सचेंद्र सिंह अपनी बोलेरो कार से उत्तराखंड के रामपुर से लौट रहे थे। उनके साथ में कर्मचारी किशन मौर्या भी थे। रास्ते में गोला क्षेत्र के गांव केशवापुर के पास रात में बाइक सवार बदमाशों से साइड न देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बदमाशों ने ठेकेदार सचेंद्र्र सिंह को गोली मार दी थी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ठेकेदार सचेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया था। वादी किशन मौर्या की तहरीर पर गोला कोतवाली पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। वादी द्वारा बताए गए बदमाशों के हुलिए के आधार पर पुलिस मामले में सुरागकशी कर रही थी। इसी बीच शनिवार की शाम को लखीमपुर शहर में स्कूटी सवार महिला से अपाचे बाइक सवार बदमाशों द्वारा पर्स छीनने की घटना हुई थी, जिसमें सदर कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माल बरामदगी की थी। पकड़े गए अभियुक्त बब्लू उर्फ दलबाग उर्फ इकबाल सिंह निवासी टिप्पनपुरवा और सतनाम सिंह निवासी जालंधर सिटी हाल पता टिप्पनपुरवा थाना खीरी ने पुलिस पूछताछ के दौरान बिजली ठेकेदार को गोली मारने की घटना को अंजाम देना भी कबूल कर लिया, जिससे पुलिस टीम की बांछें खिल गई। सदर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही ठेकेदार हत्याकांड की विवेचना कर रहे गोला कोतवाल एके उपाध्याय को सूचना दी, जिसके बाद पूरी वारदात का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन


हत्या के पीछे कोई विशेष कारण नहीं था, बल्कि साइड न देकर बोलेरो चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार एक आरोपी ने गोली मार दी थी। वारदात में शामिल दोनों अभियुक्तों ने जुर्म कबूल कर लिया हैै। घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके उपाध्याय, कोतवाल, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed