{"_id":"58cbf00c4f1c1b295a32a5b4","slug":"elders-try-to-shut-down-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवालियों ने की दुकानें बंद कराने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवालियों ने की दुकानें बंद कराने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लाठियां फटकार कर बवालियों को खदेड़ा
जुलूस लेकर बंद करा रहे थे दुकानें, कुछ खुलीं तो कुछ बंद रहीं दुकानें
माहौल हुआ सामान्य, भारी पुलिस बल तैनात, डीएम एसपी ने भी की बैठक
बवाल के बाद शांत हो चुके माहौल को फिर से खराब करने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया। हुआ यह कि शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने जुलूस लेकर दुकानें बंद कराने का प्रयास किया था। इसके बाद प्रशासन लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की।
गुरुवार की शाम कई पशुओं के अचानक मरने से माहौल बिगड़ गया था। लोगों ने बवाल करते हुए स्टेशन रोड जाम कर दिया। इसके बाद वह कमल चौराहे पर पहुंचे थे और यहां दुकानों के टट्टर, होर्डिंग्स नोंचकर उनमें आग लगाकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने लाठी फटकार कर उनको खदेड़ा। रात में ही पशुओं का पोस्टमार्टम किया और माहौल को सामान्य कर लिया गया। डीएम आकाशदीप, एसपी मनोज झा भी पहुंचे और व्यापारी नेताओं समेत गणमान्य लोगों से वार्ता की थी। इसमें उन्होंने शांति कायम रखने की अपील की थी। व्यापारी नेताओं ने दुकानें शुक्रवार को खुली रखने की बात कही थी। शुक्रवार को सुबह कुछ लोग जुलूस की शक्ल में आए और दुकानें बंद कराने लगे, जिसपर पुलिस ने लाठियां फटकारीं तब वह भागे। इसके बाद एसडीएम शादाब असलम, सीओ जितेंद्र गिरी, तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, एसओ पीके झा आदि ने पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह जार्जी, राजेश भारतीय समेत व्यापारी संगठनों और सामाजिक संगठनों संग वार्ता की। शांति कायम रखने की अपील की गई। नगर में कई दुकानें बंद रहीं तो कई दुकानें खुली रहीं। हालात सामान्य दिखे। नगर में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है।
पशुओं की मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
पशुओं की मौत मामले में पुलिस ने कदम उठाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिसरे की रिपोर्ट से पता लगेगा मौत का कारण
मरे पशुओं का बृहस्पतिवार की रात में मेला मैदान में पोस्टमार्टम कर दिया गया। हालांकि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
कमल चौराहे पर दो दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट
बृहस्पतिवार की शाम हुए बवाल के दौरान अराजक तत्वों ने डॉ. कपूर के क्लीनिक के पास एक फल की दुकान में तोड़फोड़ कर माल लूट लिया और पंजाब एंड सिंध बैंक के पास एक दुकान की टीन आदि तोड़ दी। फल की दुकान के मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
पलिया नगर व्यापार मंडल नुकसान की करेगा भरपाई
पलिया नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष शाह मुन्ना, महामंत्री अमित महाजन, कोषाध्यक्ष श्याम आनंद ने बताया कि जिन दुकानदारों का बवाल में नुकसान हुआ है उनको पलिया नगर व्यापार आर्थिक सहयोग देगा।
उपद्रवियों पर भी होगी कार्रवाई
बृहस्पतिवार को उपद्रव करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। उसने पूरे प्रकरण का वीडियो भी बनवाया है। पुलिस उपद्रवियों को चिंहित कर रही है। एसपी मनोज झा ने बताया कि उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
आगे आए मुस्लिम मौलाना, बोले ऐसा करने वालों को मिले सख्त सजा
पलियाकलां। प्रतिबंधित पशुओं को जहर देकर मारने की घटना के विरोध में मुस्लिम मौलाना भी आगे आ गए हैं और उन्होंने इसकी घोर निंदा करते हुए ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जुमे की नमाज के दौरान इलाके की सभी मस्जिदों में इस कृत्य की घोर निंदा की गई। मौलानाओं ने कहा कि अमन चैन के लिए मशहूर पुलिया में अमन चैन छीनने की नापाक कोशिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बेजुबान पशुओं को जहर देकर मारने की गंदी हरकत की गई है, जिससे हमारे पलिया का अमन चैन को खराब किया जा सके। हम और हमारा पूरा मुस्लिम समाज इस गलत कृत्यों की घोर निंदा करते है और शासन और प्रशासन से मांग करते है कि निष्पक्षता से जांच कर ऐसी गंदी हरकत करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। - कारी एजाज अहमद, पेश इमाम नूरी मस्जिद
पलियाकलां में जो घृणित कार्य बेजुबान पशुओं को जहर देकर मारने का किया गया है। उसकी हम और पूरा मुस्लिम समाज व सभी धर्मों के लोग घोर निंदा करते है और हुकूमत से दरख्वास्त करते है कि ऐसे गंदे काम करने वाले को किसी भी कीमत पर मुआफ न किया जाए। - मौलाना असलम उल कादरी, पेश इमाम अतरिया
पशुओं को मारना गलत काम है और इसे करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि फिर कोई इस तरह की हरकत कर माहौल न खराब करे। मामले की पूरी जांच भी होनी चाहिए। सभी से अमन चैन कायम रखने की गुजारिश करते हैं। - मौलाना महमूद रजा, रजा मस्जिद, माहीगिरान
सभी ने की अमन चैन की अपील
पलियाकलां। प्रतिबंधित पशुओं की मौत पर हुए बवाल के बाद नगर व्यापार मंडल, रामलीला कमेटी, भाजपा, पालिकाध्यक्ष ने सौहार्द कायम रखने की अपील लोगों से की है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष शाह मुन्ना, महामंत्री अमित महाजन, कोषाध्यक्ष श्याम आनंद समेत पूरे व्यापार मंडल ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा है कि कोई नगर के अमन चैन को खराब करने की कोशिश कर रहा है ताकि उसका घृणित मकसद हल हो सके। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय महेंद्रा, महामंत्री बद्री विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता आदि ने भी लोगों से सौहार्द कायम रखने की अपील करते हुए इसे साजिश बताया। भाजपा नगर अध्यक्ष आरडी राय, दीपक तलवार, उदयवीर सिंह, सुनील गुप्ता, सतीश चौधरी, प्रेम प्रकाश मौर्या, शशि शुक्ला आदि ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विधायक बोले, दोषियों पर होगी कार्रवाई
विधायक रोमी साहनी ने पलिया के व्यापारियों, नगरवासियों से कहा है कि वह हाथ जोड़ कर सभी से प्रार्थना कर रहे हैं कि पूरे धैर्य और संयम के साथ मिलकर पलिया में शांति के लिए सहयोग करें। कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि प्रकरण में जो भी लोग दोषी हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन इसके लिए किसी निर्दोष गरीब को सजा नहीं मिलनी चाहिए। प्रशासन को थोड़ा समय दिया जाए कि वह जांच कर सके।
पूर्व सांसद नकवी ने भी की निंदा
पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने पलिया में हुई घटना की निंदा की और कहा कि लोग अमन चैन कायम रखे। माहौल खराब करने वाले कोशिश करते रहेंगे लेकिन पलिया की जनता को अपनी पहचान कायम रखनी है। कहा कि पुलिस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश कर उन पर सख्त कार्रवाई करे ताकि गंगा जमुनी तहजीब कायम रहे।
खेत में जहरीली दवा का कर लिया होगा सेवन
पलियाकलां। ऐसी भी संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि पशुओं की मौत किसी खेत में पड़ी दवा का असर हो। सरदार भगत सिंह मानव सेवा संस्थान ने यह संभावनाएं जताई हैं और इसी बात को लेकर गौशाला निर्माण पर भी जोर दिया है। उनका कहना है आवारा घूमने वाले इन पशुओं की देखभाल भी हो सकेगी और लोगों को फसलों का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। साथ ही भविष्य में इस तरह के घटनाओं पर भी रोक लगेगी। संस्था के पदाधिकारी व निबुआबोझ के प्रधान अमोलक सिंह बताया कि नगर समेत आसपास के इलाके में बड़ी तादाद में आवारा पशु घूमते रहते हैं जो कभी किसी के खेत में फसलें चर जाते हैं तो कभी मार्ग दुर्घटना के सबब बनते हैं। बैठक सुझाव दिया गया कि आपसी आर्थिक सहयोग से एक गौशाला का निर्माण किया जा सकता है। बैठक में लोगों से इसके लिए आगे आने का आवाहन किया गया।