फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ejaz murder: two accused arrested, invoices sent

एजाज हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, चालान भेजा 

Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


जमीन की रंजिश के चलते बेहटी अफगान निवासी एजाज उर्फ पुत्तन की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में नामजद चार आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचा और दो जीवित कारतूस बरामद करने का दावा किया है। गुरुवार को पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। 

बतादें कि गांव बेहटी अफगान निवासी एजाज उर्फ पुत्तन की जमीनी विवाद में तीन अप्रैल को दिनदहाड़े गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई थी। जब वह बाइक से अपने घर बेहटी जा रहे थे। पुलिस ने मृतक की बहन यासमीन की ओर से पुलिस ने हरदोई जिले के थाना पिहानी के गांव वीरपुर निवासी मुन्ने, उसके दो पुत्रों नाजिर, मुनाजिर और बेहटी निवासी पुत्तन के खिलाफ हत्या की रिपेर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने गुरुवार को पुत्तन और मुनाजिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ में हत्या का कारण जमीनी विवाद ही पाया है। दोनों आरोपियों का गुरुवार को पुलिस ने चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed