{"_id":"595e7cdb4f1c1b1c148b473f","slug":"eight-people-of-a-single-family-of-innova-lakhimpur-stuck-with-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से भिड़ी इनोवा, लखीमपुर के एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस से भिड़ी इनोवा, लखीमपुर के एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/बिजनौर।
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजााल
-बिजनौर में धामपुर के पास हुई भीषण दुर्घटना, कार चालक की भी मौत
-हरिद्वार जा रहा था व्यवसायी का परिवार, चार लोग गंभीर रूप से घायल
लखीमपुर खीरी से हरिद्वार जा रही इनोवा कार बृहस्पतिवार को सुबह करीब 5.30 बजे बिजनौर के धामपुर में गांव सुहागपुर के पास सामने से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। इस भीषण हादसे में इनोवा कार में सवार एक ही परिवार के आठ सदस्यों व कार चालक की मौत हो गईं। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। माना जा रहा है कि कार या बस के चालक को झपकी लग जाने के कारण यह हादसा हुआ।
इस भीषण हादसे का कहर लखीमपुर खीरी के मोहल्ला कपूरथला इमली चौक निवासी व्यवसायी अनिल टंडन के परिवार पर टूटा। अनिल टंडन के तीन बेटों में राहुल सबसे बड़े, रजत दूसरे नंबर के व रोहित सबसे छोटे थे। राहुल घर पर ही थे। अन्य दो भाई परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर बुधवार रात हरिद्वार के लिए निकले थे। हादसे में रोहित टंडन (36), रजत (35), इनकी मां नीरू टंडन (60), राहुल टंडन की पत्नी सोना टंडन (38), बेटे कार्तिक टंडन (10), रजत टंडन की पत्नी शालू टंडन (32), बेटे हनू (8) व बेटी रिद्धि टंडन (8 माह) और छाऊच गांव निवासी इनोवा चालक सलाउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित टंडन की पत्नी श्वेता टंडन (34), राहुल का पुत्र कान्हा टंडन (14), रोहित का पुत्र सक्षम (10), पुत्री पाखी टंडन (5) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक बस को चालू हालत में ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वह बंद नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने चालू हालत में ही बस को हाईवे से हटाकर किनारे कराया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस और मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने क्षतिग्रस्त कार की खिड़की काटकर उसमें फंसे शवों और घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला। हादसे के कारण नेशनल हाईवे-74 पर दोनों तरफ वाहनों का कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे राहुल टंडन ने बताया कि सभी लोग बुधवार रात करीब 11 बजे लखीमपुर खीरी से हरिद्वार के लिए चले थे और वहां से उन्हें देहरादून एक रिश्तेदार के यहां जाना था।
विज्ञापन
अनिल कुमार टंडन प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। उनकी फ्लोर मिल, राहुल मोटर्स समेत कई फर्में हैं। हादसे की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुट गई। चीख पुकार सुनकर हर किसी की आंख नम थी। पूरे दिन उनके घर पर लोगों की भीड़ जुटी रही। शवों के शुक्रवार की भोर पहुंचने की संभावना है।
व्यस्तता के कारण नहीं गए थे अनिल और राहुल
काम की अधिकता और बिजनेस को लेकर अनिल कुमार टंडन और उनके बड़े पुत्र राहुल ने हरिद्वार घूमने जाने का इरादा त्याग दिया था। इससे पिता-पुत्र की जान बच गई।