फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drunk employees did not cause fuss, many injured

नशे में कर्मचारियों ने किया उपद्रव, कई घायल      

Sun, 06 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलिया-गौरीफंटा।
अमर उजाला ब्यूरो पलिया-गौरीफंटा। Updated Sun, 06 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Drunk employees did not cause fuss, many injured
उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल व व्यापारी नेता ने कराया समझौता, लगी रही भारी भीड़ 
विज्ञापन

 भारत-नेपाल सीमा पर बसी सूंड़ा मंडी में बीती रात सड़क बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने जमकर उपद्रव किया, जिसमें कई व्यापारी व कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपद्रव कर रहे कर्मचारियों ने लाठी-डंडा लेकर पूरी मार्केट के कई चक्कर लगाकर दहशत फैलाने का काम किया। सूचना पर गौरीफंटा कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यापारी नेता ने पुलिस के साथ मिलकर व्यापारियों व कर्मचारियों के बीच समझौता कराया।  

भारत-नेपाल सीमा पर सूंड़ा बाजार में बार्डर डेवलपमेंट के तहत रोड का निर्माण कराया जा रहा है। बीती रात रोड बनाने वाली कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने शराब के नशे में कई लोगों को मार दिया। इसमें कई व्यापारी व कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों ने लाठी-डंडे लेकर पूरी मार्केट के कई चक्कर लगाए।  जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर गौरीफंटा कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा तथा एसएसबी के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों तथा कर्मचारियों को बैठाकर दोनों पक्षों की बात सुनीं। इसके साथ ही वहां पर व्यापारी नेता रवि गुप्ता भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। व्यापारियों का कहना था कि यह लोग आए दिन शराब के नशे में उपद्रव करते हैं। जिसपर कोतवाल ने भविष्य में इस तरह के कार्य पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed