फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drowned boy's death

डूबकर बालक की मौत

Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
रजागंज।
रजागंज। Updated Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव मदारपुर बसही में तालाब में नहाते समय एक बालक की डूबकर मौत हो गई है। बालक की मौत के बाद गांव में मातम छा गया है। बालक अपने तीन साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था।
विज्ञापन

दोपहर बाद गांव बसही के चार बालक आयुष (10), मुनेश ( 9), अमित (9), मिथलेश (12) गांव के उत्तर दिशा में स्थित सत्ती देवी नामक स्थान के पास तालाब में नहाने के लिए घुसे, तभी मुनेश डूबने लगा तो सभी बच्चे डरकर भाग निकले। डरे सहमे बालकों ने मुनेश के डूबने की बात गांव में किसी को भी नहीं बताई। देर शाम तक जब मुनेश घर नहीं लौटा तो उसके पिता शेर सिंह यादव ने बच्चे के गुम होने की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद गांव पहुंची ढखवा चौकी पुलिस के आरक्षी राणाप्रताप सिंह, शत्रुघन दुबे, रामानन्द शुक्ला ने परिवार वालों के साथ खेतों, बागों में देर रात तलाश की, फिर भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने साथी बच्चों से पूछताछ की तो अमित ने तालाब में नहाते हुए मुनेश के डूबने की बात बताई। देर रात पुलिस के सिपाहियों ने तालाब में घुसकर बालक का शव ढूंढ निकाला। परिवार के लोगों ने किसी रंजिश न होने के की बात कहकर तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने गांव के संभ्रांत लोगों के बीच पंचनामा कर बालक के शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed